सामान्य विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न जनरल नॉलेज हिंदी में | Samanya Vigyan GK in Hindi

Paragraph GK
0


Samanya Vigyan GK in Hindi ( सामान्य विज्ञान Gk)

Samanya_Vigyan_GK_in_Hindi

Samanya Vigyan GK in Hindi ( सामान्य विज्ञान Gk)

Samanya Vigyan General knowledge:-

 जो प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपके लिए बहुत उपयोगी और सहायता प्रदान करेगी।यह आने वाले Competitive Exam कि  तैयारी में आपके GK लेबल को और अधिक एवं मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा।

1.स्वस्थ जीवन के लिए हमारे शरीर में आवश्यक घटक

  • कच्ची सामग्री में हमारे सरीर के लिए कुछ आवश्यक घटक होते हैं इन घटकों को हम पोषक कहते हैं।
  • हमारे भोजन के मुख्य पोषक कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा विटामिन तथा खनिज लवण है।

2.हमारे आहार में प्रमुख पोषक तत्व

  • विटामिन A के कुछ स्रोत है— दूध, मछली का तेल, गाजर, पपीता।
  • विटामिन B यकृत।
  •  विटामिन C संतरा, टमाटर, अमरुद, मिर्च, नींबू,आंवला।
  • विटामिन D  दूध, मक्खन, अंडा, मछली, यकृत।

3.विटामिन ए और डी के कार्य

  • विटामिन A हमारी त्वचा तथा आंखों को स्वस्थ रखता है विटामिन D हमारी अस्थियों और दातों के लिए कैल्शियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करती है।

4.सूक्ष्मजीवों के प्रकार

  • सूक्ष्मजीव एककोशिक हो सकते हैं जैसे कि जीवाणु कुछ शैवाल एवं प्रोटोजोआ, अथवा बहुकोशिक जैसे कि शैवाल एवं कवक।

5.उद्योग में सूक्ष्मजीवों का उपयोग

  • सूक्ष्मजीवों का वाणिज्यिक उपयोग - बड़े स्तर पर एल्कोहल शराब एवं एसिटिक एसिड के उत्पादन में सूक्ष्मजीवो का उपयोग किया जाता है। जौ, गेहूं, चावल एवं फलो के रस में उपस्थित प्राकृतिक शर्करा में यीस्ट द्वारा एल्कोहल एवं शराब बनाया जाता है।

6.टीके कि खोज

  • एडवर्ड जेनर ने चेचक के लिए 1798 में चेचक के टीके की खोज की थी। हैजा, क्षय, चेचक तथा हेपेटाइटिस जैसी अनेक बीमारियो को वैक्सीन (टीके) द्वारा रोका जा सकता है।

7.नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सूक्ष्मजीवों की भूमिका

  • कुछ जीवाणु एवं नीले हरे-शैवाल वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कर सकते है। 

8.धातु और अधातु

  • धातुओ का गुण जिसके कारण उन्हे पीटकर शीट में परिवर्तन किया जा सकता है. आघात वर्धनीयता कहलाता है।
  • धातुओं का वह गुण जिससे उन्हें खींचकर तारो में परिवर्तन किया जा सकता है , तन्यता के कहलाता है।

9.(1) - फसल उत्पादन एवं प्रबंध

फसल मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं

  • खरीफ फसल वह फसल जिन्हें वर्षा ऋतु में बोया जाता है, खरीफ फसल कहलाती हैं। भारत में वर्षा ऋतु सामान्यतः जुन से सितम्बर तक होती है। धान, मक्का सोयाबीन, मूँगफली, कपास आदि खरीफ फसल है।

9.(2)रबी फसल

  • शीत ऋतु में उगाई जाने वाली फसलें रबी फसलें कहलाती है। गेहूं, चना, मटर, सरसों तथा अलसी रबी फसल के उदाहरण है।इसके अलावा, कई स्थानों पर दालें और सब्जियाँ ग्रीष्म में उगाई जाती हैं।

10.कुछ वस्तुओं से आर पार देख तो सकते हैं परंतु स्पष्ट नहीं ऐसी वस्तुओं को पारभासी कहते हैं पारभासी  वस्तुएं प्रकाश के कुछ भाग को ही अपने में से होकर जाने देती है।


11.गर्दन तथा सिर को जोड़ने वाली संधि धुराग्र संधि है तथा कंदूक खल्लिका संधि द्वारा हाथ को पूर्णत: वृताकार रूप से घुमा सकते हैं।


12.कोहनी में हिंज (कब्जा) संधि होती है, जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है। ऊपरी जबड़े एवं कपाल के मध्य अचल संधि है और अचल संधि हिल नहीं सकती है।


13.अमीबा जैसा सूक्ष्मजीव अकेले रह सकता है, जबकि कवक एवं जीवाणु समुह में रहते हैं।


14.दही में अनेक सूक्ष्मजीव पाए जाते है जिसमे लेक्टोबैसिलस नामक जीवाणु प्रमुख है जो दूध को दही में परिवर्तित कर देता है।


15.यीस्ट तीव्रता से जनन करके श्वसन के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड उत्पादित करते हैं। यह बेकिंग उद्योग में यीस्ट के उपयोग का आधार है जिसमे ब्रेड, पेस्ट्री एवं केक बनाए जाते है।


16.कुछ सुक्ष्मजीव, मनुष्य, जंतुओं एवं पौधो में रोग उत्पन्न करते है । रोग उत्पन्न करने वाले ऐसे सूक्ष्मजीवो को रोगाणु अथवा रोगजनक कहते हैं।


17.नमक एवं खाद्य तेल का उपयोग सूक्ष्मजीवों की वृद्धि रोकने के लिए सामान्य रूप से किया जाता है अतः इन्हें परिरक्षक कहते हैं।


18.वायु का एक बड़ा भाग जो मोमबत्ती के जलने में उपयोग नहीं हुआ नाइट्रोजन कहलाता है। यह वायु का लगभग ⅘ वां भाग घेरता है।


19.हमारे भोजन में पाए जाने वाले मुख्य कार्बोहाइड्रेट मंड तथा शर्करा के रूप में होते हैं।


20.हमारे वायुमंडल में 78% नाइट्रोजन है जंतु एवं पौध नाइट्रोजन सीधे उपयोग नहीं कर सकते जो प्रोटीन, पर्णहरित क्लोरोफिल न्यूक्लिक एसिड एवं विटामिन में उपस्थित होता है मिट्टी में उपस्थित जीवाणु व नीले हरे शैवाल वायुमंडलीय नाइट्रोजन स्तरीकरण करके नाइट्रोजन यौगिकों में बर्तन कर देते हैं।


21.कार्बोहाइड्रेट मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं वसा से भी ऊर्जा मिलती है वास्तविकता यह है कि कार्बोहाइड्रेट की तुलना में वसा की समान मात्रा से हमें अधिक ऊर्जा मिलती है।


22.वर्तुल गति  में कोई वस्तु इस प्रकार गति करती है कि उस वस्तु की किसी नियत बिंदु से दूरी समान रहती है।


23.बहुलक प्रगति में भी पाए जाते हैं उदाहरण के लिए कपास एक बहुलक है जो सेलुलोज कहलाता है सेलुलोज बड़ी संख्या में ग्लूकोज इकाइयों द्वारा निर्मित होती है।


24. बैगनी रंग खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति दर्शाता है तथा कागज पर तेल का धब्बा खाद्य पदार्थ में वसा की उपस्थिति दर्शाता है।


25.रेयाँन रेशम के आधुनिक बनाने की विधि जो रेशम की तरह होता है काष्ठ लुगदी के रासायनिक उपचार से प्राप्त किया गया यह रेशा रेयाँन  अथवा कृत्रिम रेशम कहलाता है।


26. नाइलॉन - नाइलॉन एक अन्य मानव निर्मित रेशा है इसका निर्माण कोयले, जल और वायु से किया गया यह प्रथम पूर्ण रूप से  संश्लेषित रेशा था । जुराबे, रस्से, तम्बू दाँत साफ करने का ब्रश करो के शीट के पट्टे।


27.पॉलिएस्टर और ऐक्रिलिक - - पॉलिएस्टर का अन्य संश्लेषित रेशा है। इस रेशे से बने कपडे में आसानी से सिलवट नही पड़ती अतः यह वस्त्र सामग्री हेतु पर्याप्त उपयोगी पदार्थ है। यह -गर्म करने पर पिघल जाते है।

 

28.विद्युत बल में एक फिलामेंट होता है एवं विद्युत धारा प्रभावित होने पर विद्युत बल्ब दीप्त हो उठता है।


29. जिन पदार्थों से होकर विद्युत धारा प्रभावित हो सकती है उसे विद्युत चालक कहते हैं।


30.कार्बोहाइड्रेट के स्रोत— शकरकंदी ,आलू ,गन्ना, पपीता ,तरबूज, आम, मक्का ,बाजार, चावल ,गेहूं ।


31.वसा के स्रोत— पादप स्रोत में है मूंगफली,  तिल, सूरजमुखी का तेल, सरसों का तेल, नारियल का तेल ,सोयाबीन का तेल और

जंतु स्रोत में है मांस, मछली, अंडे ,घी ,दूध, मक्खन क्रीम।


32.ऐसी गति जो एक निश्चित समय अंतराल के पश्चात दोहराती है उसे आवर्ती गति कहते हैं।


33.मैग्नेटाइट एक प्राकृतिक चुंबक है।


34.दो चुंबकों के उसमान ध्रुव एक दूसरे को आकर्षित करते हैं जबकि सामान ध्रुव में परस्पर प्रतिकर्षण होता है।


35.प्रोटीन के स्रोत- पादप के स्रोत में है चना, मूंग, तुअर दाल, राजमा, सोयाबीन, मटर 

और जंतु स्रोत में है  मांस ,मछली, पनीर, अंडा, दूध


36.टेक्टर के नागर को कल्टीवेटर कहते हैं। 


37.पौधों में लगभग 90% जल होता है।


38.सूक्ष्मजीव


39. सुक्ष्मजीवों को चार मुख्य वर्गो में बाँटा गया है यह वर्ग है, जीवाणु, कवक, प्रोटोजोआ एवं कुछ शैवाल


40.विषाणु - (वायरस ) भी सुक्ष्म होते है परन्तु वे अन्य सुक्ष्मजीवों से भिन्न हैं। वे केवल परपोषी में ही गुणन करते है।


41.अतिसार एवं मलेरिया प्रोटोजोआ द्वारा होते है। एवं टायफाइड एवं क्षयरोग (TB) जीवाणु द्वारा होने वाले रोग है ।


42.कोशिका झिल्ली (CELL MEMBRANE)

कोशिका झिल्ली लिपिड की बनी होती है, जो दो सतहों में व्यवस्थित होती है। लिपिड झिल्ली के अंदर व्यवस्थित होते है।


43.कोशिका झिल्ली में प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। विभिन्न कोशिकाओं में प्रोटीन व लिपिड का अनुपात भिन्न-भिन्न होता है। मनुष्य की रुधिराणु (इरीथ्रोसाइट) की झिल्ली में लगभग 52 प्रतिशत प्रोटीन व 40 प्रतिशत लिपिड मिलता है।


44.कोशिका भित्ति (CELL WALL)

कवक व पौधों की जीवद्रव्य झिल्ली के बाहर पाए जाने वाली दृढ़ निर्जीव आवरण को कोशिका भित्ति कहते हैं।


45.कोशिका भित्ति कोशिका को केवल यांत्रिक हानियों और संक्रमण से ही रक्षा नहीं करता है; बल्कि यह कोशिकाओं के बीच आपसी संपर्क बनाए रखने तथा अवांछनीय वृहद अणुओं के लिए अवरोध प्रदान करता है।


46.शैवाल की कोशिका भित्ति सेलुलोज, गैलेक्टेन्स, मैनान्स व खनिज जैसे कैल्सियम कार्बोनेट की बनी होती है, जबकि दूसरे पौधों में यह सेलुलोज, हेमीसेलुलोज, पेक्टीन व प्रोटीन की बनी होती है।


47.जो वस्तुएं सूर्य की तरह स्वयं प्रकाश का उत्सर्जन करती है उन्हें दीप्त पिंड कहते हैं।


48. यूग्लीना एक ऐसा जीव है जिसमें जन्तु और पौधे दोनों के लक्षण मिलते है। यह एककोशिकीय जीव है। इसमें हरित लवक पाया जाता है। सामान्य विज्ञान MCQs - भाग 1

सामान्य विज्ञान - बहुविकल्पीय प्रश्न (1-20)

1. पानी का रासायनिक सूत्र क्या है?

  • A. H2O
  • B. CO2
  • C. O2
  • D. NaCl
सही उत्तर: A. H2O

2. प्रकाश की गति लगभग कितनी होती है?

  • A. 1,00,000 km/s
  • B. 2,00,000 km/s
  • C. 3,00,000 km/s
  • D. 4,00,000 km/s
सही उत्तर: C. 3,00,000 km/s

3. मनुष्य के शरीर में सबसे अधिक मात्रा में कौन सा तत्व पाया जाता है?

  • A. कैल्शियम
  • B. ऑक्सीजन
  • C. आयरन
  • D. पोटेशियम
सही उत्तर: B. ऑक्सीजन

4. डीएनए का पूरा नाम क्या है?

  • A. डायनेमिक न्यूक्लिक एसिड
  • B. डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड
  • C. डबल न्यूक्लिक एसिड
  • D. डीऑक्सीडाइज न्यूक्लिक एसिड
सही उत्तर: B. डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड

5. मनुष्य की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन सी है?

  • A. हृदय
  • B. यकृत (लीवर)
  • C. फेफड़ा
  • D. गुर्दा
सही उत्तर: B. यकृत (लीवर)

6. विद्युत धारा की इकाई क्या है?

  • A. ओम
  • B. वोल्ट
  • C. एम्पीयर
  • D. वाट
सही उत्तर: C. एम्पीयर

7. परमाणु बम किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

  • A. नाभिकीय संलयन
  • B. नाभिकीय विखंडन
  • C. विद्युत चुम्बकत्व
  • D. न्यूटन का नियम
सही उत्तर: B. नाभिकीय विखंडन

8. पृथ्वी का वायुमंडल किस गैस से बना है?

  • A. ऑक्सीजन
  • B. नाइट्रोजन
  • C. कार्बन डाइऑक्साइड
  • D. हीलियम
सही उत्तर: B. नाइट्रोजन

9. त्वचा का रंग किस कारण से होता है?

  • A. कैरोटीन
  • B. कोलेस्ट्रॉल
  • C. मेलानिन
  • D. ग्लूकोज
सही उत्तर: C. मेलानिन

10. जल का घनत्व अधिकतम किस तापमान पर होता है?

  • A. 0°C
  • B. 4°C
  • C. 10°C
  • D. 100°C
सही उत्तर: B. 4°C

11. ओजोन परत पृथ्वी को किससे बचाती है?

  • A. कार्बन गैस
  • B. पराबैंगनी किरणों
  • C. अवरक्त किरणों
  • D. रेडियो तरंगों
सही उत्तर: B. पराबैंगनी किरणों

12. मानव शरीर में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं?

  • A. 206
  • B. 205
  • C. 210
  • D. 208
सही उत्तर: A. 206

13. दूध में कौन सा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है?

  • A. ग्लूकोज
  • B. माल्टोज
  • C. लैक्टोज
  • D. सुक्रोज
सही उत्तर: C. लैक्टोज

14. सबसे हल्की गैस कौन सी है?

  • A. ऑक्सीजन
  • B. हाइड्रोजन
  • C. हीलियम
  • D. नाइट्रोजन
सही उत्तर: B. हाइड्रोजन

15. रक्त का लाल रंग किससे होता है?

  • A. प्लाज्मा
  • B. हीमोग्लोबिन
  • C. ल्यूकोसाइट
  • D. प्लेटलेट्स
सही उत्तर: B. हीमोग्लोबिन

16. फेफड़े में गैसों का विनिमय कहाँ होता है?

  • A. श्वास नली
  • B. ब्रोंकाई
  • C. एल्वियोलाई
  • D. ट्रेकिया
सही उत्तर: C. एल्वियोलाई

17. जल का पीएच मान कितना होता है?

  • A. 6
  • B. 7
  • C. 8
  • D. 9
सही उत्तर: B. 7

18. सूरज की ऊर्जा किस प्रक्रिया से उत्पन्न होती है?

  • A. दहन
  • B. नाभिकीय संलयन
  • C. रेडियोधर्मिता
  • D. चुम्बकीय प्रभाव
सही उत्तर: B. नाभिकीय संलयन

19. पहला कृत्रिम उपग्रह कौन सा था?

  • A. आर्यभट्ट
  • B. इनसैट
  • C. स्पुतनिक-1
  • D. अपोलो
सही उत्तर: C. स्पुतनिक-1

20. रक्तचाप मापने का यंत्र क्या कहलाता है?

  • A. थर्मामीटर
  • B. हाइग्रोमीटर
  • C. बैरोमीटर
  • D. स्फिग्मोमैनोमीटर
सही उत्तर: D. स्फिग्मोमैनोमीटर
 


सामान्य विज्ञान PAIRAGRAP GK 



Competitive exams GK


छत्तीसगढ़ GK


Computer GK




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)