General Science GK in Hindi - सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी में

Paragraph GK
0

General Science GK in Hindi - सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए  हिंदी में

सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विज्ञान से सम्बंधित ज्ञान को दर्शाता है। सामान्य विज्ञान की जानकारी जो कि हमारे दैनिक जीवन में भी ज्ञान को बढ़ाता है और हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। इस ब्लॉग में हम विज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण General Science GK hindi में साझा कर है। विज्ञान सामान्य ज्ञान जो कई पुस्तकों और अन्य संसाधनों की मदत से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सहायता प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

Most Important One Liner Science GK in Hindi 

विज्ञान से संबंधित One Liner Science GK जो नीचे दिया जा रहा है,जिसे आप आसानी से पड़कर अपने GK लेबल को और अधिक बढ़ा सकते है।
  1. सामान्यतः धातुएँ अम्लों से अभिक्रिया कर लवण बनाती है तथा हाइड्रोजन गैस का विस्थापन करती है। 
  2. जल में दूध या स्याही मिलाने पर अवयवों के कणों को देखा तथा छाना नहीं जा सकता इस प्रकार के मिश्रण को कलिल या कोलाइड कहते है। 
  3. रक्त के प्रभाव को रोकने के लिए फैरिक क्लोराइट का प्रयोग किया जाता है। 
  4. ओम का नियम किसी धात्विक तार में से प्रवाहित होने वाले धारा सिरों में विभवांतर के बीच सम्बन्ध बताता है। 

Paragraph Gk in Hindi 

  •  सदिश राशियाँ (Vector quantities)- वे भौतिक राशियाँ जिनको पूर्णरूप से व्यक्त करने के लिए परिमाण एवं दिशा दोनों की आवश्यकता होती है,सदिश राशियाँ कहलाती है,जैसे- भार, विस्थापन, वेग, धारा घनत्व, चुम्बकीय क्षेत्र,त्वरण, बल,संवेग, आघूर्ण,आवेग, तापप्रवणता आदि। 

  • अदिश राशियां (Scalar quantities)-  वे भौतिक राशियाँ जिनको पूर्णरूप से व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है अदिश राशियाँ कहलाती है, जैसे ताप, आवेश, विभव, द्रव्यमान, दुरी, चाल, समय, आयतन, घनत्व, कार्य, दाब, ऊर्जा, सक्ति आदि।
  • सोडियम धातु बहुत अभिक्रियाशील होता है यह ऑक्सीजन और जल के साथ अत्यंत तीव्रता से अभिक्रिया करता है। अभिक्रिया में बहुत अधिक उष्मा उत्पन्न होती है। इसलिए इसे मिट्टी के तेल में संचित करकर रखा जाता है।

  • लिटमस विलयन रंजको का मिश्रण होता है जो लाइकेन (Lichen) से प्राप्त किया जाता है। यह एक प्राकृतिक सूचक के रूप में प्रयुक्त होता है। उदासीन विलयन में इसका रंग बैंगनी होता है। प्राकृतिक सूचकों के अलावा कुछ रासायनिक सूचक भी होते है जैसे मेथिल रेड, मेथिल ऑरेंज, फीनॉलफ्थेलिन इत्यादि। 
  • सूक्ष्म जीवों को चार मुख्य वर्गों में बांटा गया है यह वर्ग है जीवाणु, कवक, प्रोटोजोआ एवं कुछ शैवाल विषाणु (वायरस) भी सूक्ष्म होते हैं परंतु वह अन्य सूक्ष्मजीवों से भिन्न है । वह केवल परपोषी में ही गुणन करते हैं।
  • चुम्बकत्व के गुण -चुंबकत्व में आकर्षक गुण होने के कारण चुंबक लोहे को अपनी ओर खींचता है और दिशात्मक गुण होने के कारण स्वतंत्रता पूर्वक लटका हुआ चुंबक सदैव उत्तर दक्षिण दिशा में ठहरता है। चुंबकत्व में सजातीय ध्रुओं में प्रतिकर्षण तथा विजातीय ध्रुओं में आकर्षण होता है। 
  • मिश्रण में अवयवों के कण दिखाई नहीं देते एवं मिश्रण के कण तल में नहीं बैठते है तथा उस मिश्रण को छानकर अलग नहीं किया जा सकता है ऐसे मिश्रण को विलयन कहते है।  एवं अवयव कणों को छानकर अलग कर सकते है एवं उसके कण दिखाई देते है तथा कुछ देर तक रखने पर कण नीचे तल पर बैठ जाते है ऐसे मिश्रण को निलंबन कहते है। 
  • एककोशिकीय जीव जिसमे जन्तु और पौधे दोनों के लक्षण पाए जाते है वह जीव यूग्लीना है इसमें हरित लवक पाया जाता है एवं इसमें कोशिका भित्ति का अभाव  होता है। यूग्लीना स्वपोषण तथा विषमपोषण दोनों प्रकार के भोजन प्राप्त कर सकते है। 
  • तापमान पर ठोस पिघलकर द्रव्य बन जाता है वह इसका गलनांक कहलाता है। किसी ठोस का गलनांक उसके कणो के बीच के आकर्षण बल के सामर्थ्य को दर्शाता है। 

Science GK Quiz in Hindi

Physics General Knowledge Questions in hindi 

  • एम्पियर सेकण्ड आवेश की मात्रा का मात्रक है। 
  • गति का द्वितीय नियम यह बताता है कि वस्तु की गति परिवर्तन की दर शुद्ध बल के साथ बदल जाएगी। 
  • गति का तृतीय नियम - प्रत्येक क्रिया के समान एवं विपरीत प्रतिक्रिया होती है ये दो विभिन्न वस्तुओ पर कार्य करती है। 

Chemistry General Knowledge Questions in hindi 

  1. इलेक्ट्रॉन की खोज जे.जे थॉमसन ने किया।
  2. जिस मिश्रण को छानकर अलग नहीं किया जा सकता ऐसे मिश्रण को विलियन कहते है। 

Science General Knowledge Questions in hindi

  1. टायफाइड एवं क्षय रोग (TB) जीवाणु द्वारा होने वाले रोग हैं।
  2. दही में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीव में लेक्टोबैसिलस नामक जीवाणु प्रमुख है।





 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)