Samanya Gyan GK in hindi for competitive exams

 


Samanya Gyan GK in hindi for competitive exams
Samanya Gyan GK in hindi for competitive exams 

;
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) 2025
प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CGPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे आदि के लिए ये सामान्य ज्ञान के तथ्य बहुत उपयोगी हैं। ये जानकारी विश्वसनीय स्रोतों से ली गई है और इन्हें छोटे-छोटे पैराग्राफ और आकर्षक पॉइंट्स में प्रस्तुत किया गया है ताकि आप आसानी से याद रख सकें।
वन लाइनर सामान्य ज्ञान (One-Liner GK)
  • 1. लुम्बिनी किसका जन्म स्थान है – बुद्ध का।
  • 2. रत्नावली किसकी रचना थी? – हर्षवर्धन की।
  • 3. भारत का संविधान कब लागू हुआ था? – 26 जनवरी 1950 को।
  • 4. मौलिक कर्तव्यों से संबंधित कौन सा अनुच्छेद है? – अनुच्छेद 51क
  • 5. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप - एशिया है।
  • 6. कंप्यूटर का जनक - चार्ल्स बैबेज को कहा जाता है।
  • 7. भारत का पहला उपग्रह - आर्यभट्ट है।
  • 8. लोकसभा का नेता कौन होता है? – प्रधानमंत्री ।
  • 9. सबसे बड़ी हड्डी - फीमर (जांघ की हड्डी)
  • 10. मनुष्य का सामान्य शरीर तापमान - 98.6°F या 37°C
  • 11. भारत के कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है?– राष्ट्रपति ।
  • 12. भारत का राष्ट्रीय खेल - हॉकी (परंपरागत रूप से माना गया)
  • 13. कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच कौन सा कटिबंध आता है ? – उष्ण कटिबंध।
  • 14. भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल में - राजस्थान
  • 15. सबसे तेज चलने वाली ट्रेन - वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 16. भारत का पहला राष्ट्रपति - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • 17. शोर को किससे से मापा जाता है ? – डेसिबल
  • 18. सबसे बड़ा ग्रह - बृहस्पति (Jupiter)
  • 19. भारत का राष्ट्रीय पेड़ - वटवृक्ष (बरगद)
  • 20. सौर ऊर्जा का स्रोत है – नाभिकीय संलयन ।
अन्य महत्वपूर्ण लेख पढ़ें

1. भारतीय संविधान की विशेषताएँ
भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसमें संघात्मक ढांचा, मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व, स्वतंत्र न्यायपालिका जैसी अनेक विशेषताएँ हैं। इसे 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
2. हरित क्रांति
हरित क्रांति की शुरुआत 1960 के दशक में हुई, जिससे भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त की। इसका प्रमुख उद्देश्य कृषि उत्पादन को बढ़ाना था, विशेष रूप से गेहूं और चावल में। डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को इसका जनक माना जाता है।
3. पंचवर्षीय योजनाएँ
भारत की आर्थिक योजना पंचवर्षीय योजनाओं के अंतर्गत बनाई जाती रही है। पहली योजना 1951 में लागू हुई थी जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि विकास था। अब नीति आयोग के तहत योजना बनाई जाती है।
4. लाइसोसोम
लाइसोसोम कोशिका का अपशिष्ट निपटाने वाला तंत्र है। लाइसोसोम बैक्टीरिया अथवा भोजन तथा पुराने अंगक लाइसोसोम में चले जाते है जो उन्हें छोटे–छोटे टुकड़ों में तोड़ देते है। लाइसोसोम में बहुत शक्तिशाली पाचनकारी एंजाइम होते है।
5. मिश्र धातुऐं
ये धातुओं के समांगी मिश्रण होते है जिन्हे भौतिक क्रिया द्वारा अवयवो में पृथक नहीं किया जा सकता है लेकिन फिर भी मिश्र धातुओं को मिश्रण माना जाता है क्योंकि ये अपने घटकों के गुणों को दर्शाते है। उदाहरण – पितल,जिंक(लगभग 30%)और कापर (लगभग 70%) का मिश्रण है।
6. विलियन
विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण है उदाहरण– नीबू जल का स्वाद सदैव समान रहता है। यह दर्शाता है कि इस विलयन में चीनी और नमक के कण समान रूप से वितरित होते है।
7.कार्यपालिका
व्यक्तियों का ऐसा निकाय जिसके पास देश के संविधान और कानून के आधार पर प्रमुख नीति बनाने, फैसले करने और उन्हें लागू करने का अधिकार होता है।
8. विधायिका
जनप्रतिनिधियों की सभा जिसके पास देश का कानून बनाने का अधिकार होता है कानून बनाने के अलावा विधायिका को कर बढ़ाने, बजट बनाने और दूसरे वित्त विधेयकों को बनाने का विशेष अधिकार होता है।
9. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना का आरंभ 1999 में किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्धन परिवारों को स्वसहायता समूहों में संगठित कर बैंक ऋण और सरकारी सहायकी के संयोजन द्वारा निर्धनता रेखा से ऊपर लाना है।
10. हिमालय पर्वत
यह पर्वत श्रृंखलाएं पश्चिम –पूर्व दिशा में सिंधु से लेकर ब्रम्हपुत्र तक फैली है। हिमालय विश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी है। ये 2400 किलोमीटर की लंबाई में फैले एक अर्धवृत का निर्माण करती है। इसकी चौड़ाई कश्मीर में 400 कि.मी एवं अरुणाचल में 150 की.मी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान / Chhattisgarh GK in Hindi

प्रतियोगिता परीक्षाओं पर आधारित कम्प्यूटर GK । Computer Knowledge for Competitive Exams in Hindi

सामान्य विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न जनरल नॉलेज हिंदी में | Samanya Vigyan GK in Hindi