Competitive exams GK in hindi
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए GK हिंदी मे
General Knowledge (GK) जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Competitive Exams GK जो आपको आपकी ज्ञान की सीमा को बढ़ाने एवं Competitive Exams की Preparation में आपकी मदद करता है। हमारी यह पोस्ट Hindi माध्यम के छात्रों के लिए तैयार की गई है। इसके अंतर्गत SSC,Banking,Railway,Goverment Exams में सफल होने के लिए छात्रो को सहायता प्रदान करेगा।
सभी विषयों का महत्वपूर्ण GK जो छोटे–छोटे Paragraph के माध्यम से आपके पास प्रस्तुत कर रहे है जो आपके शुरुआती दौर से लेकर आगे सभी exams के लिए आपके नॉलेज को और बढ़ाने में मदद करेगा।
![]() |
Competitive exams GK in hindi |
कंप्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण GK : ---
- 2 दिसंबर को कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया जाता है।
- कंप्यूटर में Compact Disk में लिखने एवं पढ़ने के लिए लेजर किरणों का प्रयोग किया जाता है।
- Character Printer कि स्पीड क्वालिटी को CPS से मापा जाता है।
- HTML (Hypertext Markup Language)लैंग्वेज (भाषा) का उपयोग वेबपेज बनाने के लिए किया जाता है।
- कंप्यूटर के पितामह चार्ल्स बैवेज को कहा जाता है।
- BIOS का पूरा नाम Basic Input Output System हैं।
- PDF का पूरा नाम Portable Document Format होता है।
- RAM (Random Access Memory) यह मेमोरी डेटा को अस्थाई रूप से स्टोर करता है।
- ROM (Read Only Memory) यह मेमोरी डेटा को स्थाई रूप से स्टोर करता है।
- Secondary Memory को स्थाई मेमोरी कहते है एवं इसमें लंबे समय तक डेटा स्टोर रहता है।
- Virus का पूरा नाम Vital Information Resource Under Size है जो कि एक प्रकार का कंप्यूटर कोड होता है।
- विश्व का पहला इंटरनेट नेटवर्क ARPANET था।
इतिहास से संबंधित GK
- पानीपत का तृतीय युद्ध जो सन् 14 जनवरी 1761 में हुआ था ।
- बंगाल विभाजन के विरोध में 7 अगस्त, 1905 ई० को कलकत्ता के टाऊन हॉल में स्वदेशी आन्दोलन की घोषणा की गई।
- 11 नवंबर 1918 को प्रथम विश्व युद्ध का अंत हुआ एवं सन 1919 में पेरिस में शांति सम्मेलन हुआ।
- हिटलर द्वारा रचित पुस्तक (मी कैम्फ )मेरा संघर्ष है।
- प्रथम विश्व युद्ध को समाप्त हुए मुश्किल से 20 वर्ष बीते होंगे कि सन 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध छिड़ा था।
- 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई।
- महात्मा गांधी को सर्वप्रथम महात्मा रविन्द्र नाथ टैगोर ने कहा एवं सर्वप्रथम राष्ट्रपिता से संबोधित सुभाष चंद्र बोस ने किया।
Computer सामान्य ज्ञान GK :---
- Line Printer :- यह प्रिंटर पूरा लाइन प्रिंट करता है।इस प्रिंटर के अंतर्गत चेन प्रिंटर(Chain Printer), बैंड प्रिंटर(Band Printer), ड्रम प्रिंटर(Drum Printer) आते है। यह तेज गति से प्रिंट करने में सक्षम होता है। इसकी गति 1000 से 6000 लाइन प्रति मिनट(LPM) होता है।
- Character Printer :- इसकी गति आधुनिक प्रिंटर की गति से कम होती है।इसकी स्पीड क्वालिटी को CPS से मापा जाता है। इसमें पिन और रिबन का उपयोग करके कागज पर अक्षरों को प्रिंट किया जाता है।इसके उदाहरण हैं डेजी व्हील, डॉट मैट्रिक्स, थर्मल प्रिंटर।
- Page Printer:- ऐसा प्रिंटर जो एक बार में पूरा पेज प्रिंट करता है। इसे पेज पर मिनट PPM (Pages per minute) से जाना जाता है इसके उदाहरण है लेजर प्रिंटर और इंकजेट प्रिंटर।
- Computer Memory मुख्यतः दो प्रकार के होते है—
(A) Main Memory या Primary Memory (B) Secondary Memory (द्वितीयक मेमोरी)। प्राथमिक मेमोरी को मुख्यतः दो भागों में बंटा गया हैं — RAM और ROM मेमोरी।
विज्ञान से संबंधित सामान्य ज्ञान GK: –––––
- विकिरण ऊर्जा यह विद्युत चुंबकीय ऊर्जा है,जो अनुप्रस्थ तरंगों में गति करती है। विकिरण ऊर्जा में दृश्य–प्रकाश, एक्स – रे,गामा–किरणें तथा रेडियो किरणें शामिल है। सूर्य की ऊर्जा, विकिरण ऊर्जा के उदाहरण है।
- विरंजक चूर्ण ( Bleaching Powder):– विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड (CaOCl2) है। इसे चुने का क्लोराइट भी कहते है।इसे शुष्क बुझे हुए चुने पर क्लोरीन गैस प्रवाहित करके बनाया जाता है।
- अवतल दर्पण का उपयोग सामान्यतः टॉर्च, सर्कलाइट, तथा वाहनों के अग्रदीप में प्रकाश का शक्तिशाली समांतर किरण पुंज प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इन्हें प्रायः चेहरे का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिए सेविंग दर्पणों के रूप में उपयोग करते है एवं उत्तल दर्पण का उपयोग सामान्यतः वाहनों के पीछे के दृश्य दर्पणों के रूप में किया जाता है।
- चुंबकीय क्षेत्र सदिश राशि है इसकी दिशा वह मानी जाती है जिसके अनुदिश एकांक उत्तरीय ध्रुव उस क्षेत्र के भीतर गमन करता है । इसलिए चुंबकीय क्षेत्र रेखाऐ चुंबक के उत्तरीय ध्रुव से प्रारंभ होती है व दक्षिण ध्रुव पर विलीन हो जाती है।
- वास्तविक प्रतिबिम्ब :– किसी बिंदु वस्तु से चलने वाली किरणें परावर्तन अथवा अपवर्तन के पश्चात् जिस बिंदु पर मिलती है, वह उस बिंदु वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब होता है।
- आभासी प्रतिबिम्ब :– बिंदु वस्तु से चलने वाली किरणें परावर्तन अथवा अपवर्तन के पश्चात् जिस बिंदु से फैलती हुई प्रतीत होती है, वह उस बिंदु वस्तु का आभासी प्रतिबिंब होता है।
पैराग्राफ General knowledge
1. पानीपत का तृतीय युद्ध 14 जनवरी 1761 को हुआ जिसमें मराठों की हार हुई। प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध 1775–82 ई० तक चला और द्वितीय आंग्ल मराठा युद्ध 1803–05 ई० में हुआ एवं तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध 1816–18 ई० में हुआ।