![]() |
COMPETITIVE EXAM GK IN HINDI |
COMPETITIVE EXAM GK IN HINDI (प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित सामान्य ज्ञान)
हम आपके Competitive exam कि तैयारी को एक अलग रूप देने के लिए कई विषयों का महत्वपूर्ण GK जो छोटे–छोटे Paragraph के माध्यम से आपके पास प्रस्तुत कर रहे है जो आपके शुरुआती दौर से लेकर आगे सभी Hindi माध्यम के exams के लिए आपके नॉलेज को और बढ़ाने में मदद करेगा।
- समुद्र के खारे पानी में 30—35 g लवण प्रति लीटर होता है।इनमें मुख्यतः सोडियम क्लोराइट होता है,जिसे साधारण नमक के नाम से जाना जाता है।
Paragraph GK
जिसे पैराग्राफ के माध्यम से आपके सामने विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के तैयारी के लिए तथ्यों का संकलन विभिन्न किताबों,राज्य स्तरीय किताबों की मदद से तैयार की गई है जो आपके पढ़ने के समय को कम कर अधिक जानकारी उपलब्ध करता है।
विज्ञान से संबंधित Paragraph Gk : ––———
1. रासायनिक ऊर्जा:– रासायनिक ऊर्जा परमाणुओं एवं अणुओं के बंधों में संग्रहित ऊर्जा है। जैव–भार,पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, प्रोपेन, कोयला, संग्रहित रासायनिक ऊर्जा के उदाहरण है।
2. पीट कोयला :– यह वनस्पति के कोयले में रूपांतरण की पहली अवस्था है। इसमें लगभग 25 से 35% कार्बन होता है। इसका उपयोग अधिकतर ईंधन के रूप में किया जाता है।
3. लिग्नाइट कोयला :– यह कोयला भूरा कोयले के नाम से भी जाना जाता है। इसमें लगभग 35 से 45% तक कार्बन होता है इसका उपयोग विद्युत उत्पादन में किया जाता है।
4. बिटुमिनस कोयला :– यह प्रगति के सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तथा सर्वाधिक उपयोग में आने वाला कोयला है इसमें कार्बन लगभग 45 से 85% तक होता है।
5. ऐन्थ्रासाइट कोयला :– इसे कठोर कोयला भी कहा जाता है, यह एक उत्तम श्रेणी का कोयला है। इसमें कार्बन 85% से अधिक होता है। अधिक कार्बन प्रतिशत के कारण यह अधिक समय तक जलता है।
6. गति का प्रथम एवं द्वितीय नियम एक ही वस्तु पर लागू होता है जबकि तृतीय नियम दो परस्पर क्रिया कर रही वस्तुओं पर लागू होता है। क्रिया प्रतिक्रिया वे बल दर्शाती है जो एक ही समय पर दो अलग – अलग वस्तुओं पर कार्य करती है।
7. वेग (Velocity) हम वस्तु के चाल के साथ–साथ उसकी दिशा को भी व्यक्त कर सकते है। वस्तु द्वारा एक निश्चित दिशा में इकाई समय में तय की गई दूरी को वेग कहते है। वस्तु का वेग वस्तु की चाल, गति की दिशा या दोनों में परिवर्तन के साथ परिवर्तित हो सकता है।
8.मृदु जल (Soft water) : साबुन के साथ जल्दी और अधिक झाग देने वाला जल मृदु जल कहलाता है। वर्षा का जल और आसुत जल आदि मृदु जल है।
9. जल में कैल्शियम और मैग्नीशियम के हाइड्रोजन कार्बोनेट, सल्फेट और क्लोराइड में से किसी भी लवण, की उपस्थिति होने पर जल कठोर हो जाता है।
10. कपड़े धोने का सोडा:– इसे धावन सोडा भी कहते है, बेकिंग सोडा को गर्म करके सोडियम कार्बोनेट प्राप्त किया जाता है। सोडियम कार्बोनेट के पुनः क्रिस्टलीकरण से धोने का सोडा प्राप्त होता है। यह भी एक क्षारीय लवण है।
Na2CO3(s)+l0H2O(l)——>Na2CO3.l0H2O(s)
11.